UP News: बहराइच में पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, बकरी खाने गया था और पिंजरे में फंस गया
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में किसान को मारने वाले आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा पिंजरा लगाया गया था। तेंदुआ रात में इस पिंजरे में फंस गया। सुबह उठने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।
उसके बाद ग्रामीणों ने फोन पर के वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पिंजरे समेत पकड़कर ऑफिस लेकर चली गई। अब तेंदुए को कहां पर रखा जाएगा इस बारे में अधिकारियों द्वारा विचार किया जा रहा है।

वही आदमखोर तेंदुआ पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीण राहत में है। तेंदुए द्वारा बीते चार दिनों से लगातार ग्रामीणों के ऊपर हमला किया जा रहा था। चार दिनों में तेंदुए द्वारा तीन लोगों पर हमला किया गया था। जिसमें एक किसान की मौत हो गई थी जब की दो लोग घायल हैं।
रविवार सुबह में किसान पर किया था हमला
बताया जा रहा है कि कर्तनियाघाट के ककहरा रेंज इलाके अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव निवासी 40 वर्षीय किसान कंधई रविवार को सुबह में अपने खेत में काम कर रहे थे। खेत में काम करने के दौरान ही तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया था।
तेंदुआ जंगल की तरफ से निकाल कर आया था और किसान कंधई के गर्दन पर हमला कर दिया। इस दौरान किसान चिल्लाता रहा लेकिन कोई उसकी आवाज नहीं सुन पाया। उसके बाद तेंदुआ उसे किसान को खींचकर जंगल में लेकर चला गया और मार डाला ।
काफी देर तक किसान जब वापस नहीं आया तो उसके घर वाले उसे खोजने लगे। घर वाले खोजते हुए खेत की तरफ गए उसके बाद जंगल में लोग पहुंचे तो रोने चिल्लाने लगे। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी पहुंचे तो यह स्पष्ट हुआ कि तेंदुए ने ही किसान को मार डाला है।
इसके अलावा सुजौली इलाके में भी 13 वर्षीय बालिका पर गुरुवार की रात में तेंदुए ने हमला किया था। इसी तरह हरखापुर गांव में भी खेत में काम कर रहे 25 वर्षीय मधुसूदन नामक एक किस पर भी तेंदुए ने हमला किया था। तेंदुए द्वारा लगातार हमले किए जाने के बाद ग्रामीण काफी परेशान थे।
तेंदुए की सक्रियता के चलते वन विभाग द्वारा एक पिंजरा लगाया गया था और पिंजरे में बकरी को बंद दिया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार रात में किसी समय तेंदुआ वहां पहुंचा और बकरी खाने के चक्कर में वह पिंजरे में फंस गया। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को अपने साथ लेकर चले गए हैं। उसे क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है उसके बाद उसे कहां रखा जाएगा। इस पर भी विचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications