बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से कभी गठबंधन नहीं करेगी- मायावती
Mayavati News Uttar Pradesh: बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनो पर निशाना साधा। इस दौरान मायावती इन दोनों पार्टियों से दूरी बनाते नजर आई।
उन्होंने कहा कि चुनाव में न तो कांग्रेस से हाथ मिलाएंगी और न सपा को साथ लेंगी। बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से कभी गठबंधन नहीं करेगी.। उन्होंने साफ कर दिया है कि भविष्य में कांग्रेस और सपा से बसपा का गठबंधन नहीं होगा।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है कि कल प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे जिस पार्टी ने संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी व देहान्त के बाद भी भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया। उनके मूवमेन्ट को गति देने वाले कांशीराम का देहान्त होने पर इसी कांग्रेस ने केन्द्र में अपनी सरकार के रहते इनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया।
बीएसपी अध्यक्ष ने पोस्ट की है कि केन्द्र में बीजेपी की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी जो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें? बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है. समर्थकों को आगाह भी कियाबीएसपी मुखिया ने कहा कि इतना ही नहीं, संविधान के तहत् एससी/एसटी को मिले आरक्षण में अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिये, इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा व बीजेपी का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है, सचेत रहें.












Click it and Unblock the Notifications