Gorakhpur News: सीएम के हाथों गैलेंट को 24.21 करोड़ की इंसेंटिव, उद्योग के साथ रोजगार में भी बढ़ोतरी
Gorakhpur News Uttar Pradesh: लखनऊ के लोक भवन में शुक्रवार को आयोजित एक बड़े समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन उद्यमियों को प्रोत्साहन स्वरूप इंसेंटिव का चेक और लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किया, उनमें से गोरखपुर की दो औद्योगिक इकाइयों के प्रमुख भी शामिल रहे। समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के गैलेंट इस्पात लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल को इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी के अंतर्गत 24 करोड़ 21 लाख 64 हजार 973 रुपये की धनराशि की इंसेंटिव का चेक सौंपा।
जबकि इसी समारोह में ज्ञान ब्रांड से दुग्ध और प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पाद तैयार करने वाले सीपी मिल्क एंड फूड प्रोड्क्टस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुज कुमार अग्रवाल को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्राप्त हुआ। सरकार की तरफ आए लेटर ऑफ कम्फर्ट संबंधित उद्योग के प्रति मजबूत विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर इन उद्यमियों ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में बेहतर माहौल तो उद्योग के साथ रोजगार में भी बढ़ोतरी हो रही है।

सीएम से इंसेंटिव राशि का चेक प्राप्त करने वाले गैलेंट इस्पात लिमिटेड की यूनिट गीडा में है। 218.69 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस यूनिट में करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इस यूनिट की गिनती हाई क्वालिटी स्टील बनाने और तेजी से आगे बढ़ने वाली यूनिट में होती है। योगी सरकार से आज मिले इंसेंटिव से गैलेंट इस्पात के सीएमडी चंद्रप्रकाश अग्रवाल काफी खुश नजर आए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जितना पैसा देगी, उसका दस गुना निवेश करेंगे। प्रोत्साहन मिलने से प्रफुल्लित श्री अग्रवाल ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए बताया कि गैलेंट समूह ने गोरखपुर में वर्ष 2006 से 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है और इसमें आधे से भी ज्यादा निवेश योगी सरकार में किया गया है। आज हम औद्योगिक इकाइयों को 1300 करोड़ की राशि जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में दी जा रही है और ये इसलिए संभव हो सका है कि हम उद्योग चला सकें।
*शासन-प्रशासन में पारदर्शिता सीएम योगी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम*
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शासन और प्रशासन में ईमानदारी और पारदर्शिता का जो वातावरण संभव हो सका है वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जब भी किसी समस्या की चर्चा होती थी तो यही सुनने को मिलता था कि यह काम नहीं हो सकता है, लेकिन अब उसमें एक शब्द क्यों जुड़ गया है। इस क्यों मात्र ने पूरे निर्णय की प्रक्रिया को ही बदल दिया है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि अविवादित रूप से जो अनुदान उपलब्ध हो पाया है वह 2017 की पॉलिसी के तहत मिला है। सभी उद्यमियों को आग्रह करूंगा कि आप उत्तर प्रदेश आइए और यहां उद्योग लगाइए। योगी जी की सरकार आज करोड़ों रुपये हमको देकर भेज रही है। उत्तर प्रदेश सरकार जितना भी पैसा देगी उसका दस गुना हम उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगे। यह हमारा कमिटमेंट है।












Click it and Unblock the Notifications