CM योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया हौसला, कहा- "विनेश फोगाट जी आप सभी देशवासियों का गौरव हैं"
Vinesh Fogat And CM Yogi Adityanath News Uttar Pradesh: भारतीय खिलाड़ी विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने विनेश फोगाट को देश का गौरव बताया है ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि - " विनेश फोगाट जी आप सभी देशवासियों का गौरव हैं" विजेता है, चैंपियन हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप चैंपियन हैं।भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympic 2024) फाइनल से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किया गया। जिसके बाद पूरे देश में दुख का माहौल है। हालांकि इसे लेकर बड़े पॉलिटिशयन ने उनका साथ दिया और हौसला अफजाई की। वहीं कुछ ने सियासत खेला है
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बुधवार को 100 ग्राम ओवरवेट के चलते पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दी गई। फोगाट के साथ-साथ पूरे देश में दुख का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications