गोंडा ट्रेन हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कारवाई का निर्देश दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि यह दुःखद घटना है। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देशित किया है।

cm

सीएम के निर्देश पर आस पास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को रखा गया अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

UP News: पैतृक संपत्ति के लिए तहसील कचहरी के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, योगी सरकार कर रही यह बड़ी तैयारी
गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग जख्मी हो गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के चलते गोंडा से राहत चिकित्सा यान घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+