UP IAS Transfer: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के इन जिलों के बदले DM, देखें पूरी लिस्ट

IAS Officers Transfer In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात लखनऊ सहित 13 जिलों के डीएम का तबादला कर दिया गया है। इसमें लखनऊ सहित अमरोहा, हमीरपुर, जौनपुर, प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, फतेहपुर और शामली के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह अब लखनऊ के डीएम होंगे।

आदेश के मुताबिक निधि गुप्ता का तबादला अमरोहा कर दिया गया है। वो अमरोहा डीएम पद सँभालेंगी, वहीं घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम बनाए गए हैं. आईएएस अधिकारी दिनेश को जौनपुर के डीएम पद की ज़िम्मेदारी दी गई है. रविंद्र मंडेर को प्रयागराज भेजा गया है वो डीएम प्रयागराज पद सँभालेंगे।

ias transfer list

इनके अलावा अरविंद भंगारी आगरा के डीएम बने हैं, नवनीत चहल को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है. उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर के डीएम की ज़िम्मेदारी संभालेंगे. आईएएस रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं. जबकि आगरा के डीएम आईएएस भानु चन्द्र गोस्वामी को अब राहत आयुक्त बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले जुलाई में यूपी में कई IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया था। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा के रूप में तैनाती दी गई थी। गौरव बंशवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया था। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया था। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।

राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक और केशव चन्द गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया था। डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया था। वहीं डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+