Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 60.59 प्रतिशत पड़े वोट, इस सीट पर सर्वाधिक पोलिंग

Lok Sabha Election 2024 Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर भी मतदान पूर्ण हो चुका है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। चुनाव समाप्त होने पर उत्तर प्रदेश में कुल मतदान प्रतिशत 60.59 रहा। सर्वाधित मतदान सहारनपुर में व सबसे कम मतदान रामपुर में हुआ।

जानिए किन सीटों पर कितना रहा मतदान मुरादाबाद,पीलीभीत,कैराना,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,नगीना ,बिजनौर,रामपुर में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा था। 6 बजे तक मुरादाबाद में60.05 , पीलीभीत में 63.39 % , कैराना में 61.17 % , सहारनपुर में 66.65 %, मुजफ्फरनगर में 60.02 % , नगीना में 59.54 % , बिजनौर में58.21 % , रामपुर में 55.75 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं। सबसे ज्यादा 66.65 प्रतिशत मतदान सहारनपुर में हुआ, जबकि रामपुर 55.75 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। वर्ष 2019 के मुकाबले पहले चरण की इन सीटों पर करीब 5.9 फीसदी कम वोट पड़े हैं।

up

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश के पहले चरण में 8 लोक सभा क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना सु, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुआ और इसके समाप्त होने के समय सायं 6 बजे के बाद भी तमाम मतदेय स्थलों पर लाइनें लगी हुई थीं।

शाम 5 बजे तक यूपी में 57.54 फीसदी वोट पड़ा था। सबसे अधिक सहारनपुरम में 53 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था।सहारनपुर -63.29 प्रतिशत, कैराना -58.68प्रतिशत, मुजफ्फरनगर-54.91प्रतिशत,बिजनौर - 54.68प्रतिशत, नगीना - 58.05,मुरादाबाद - 57.65प्रतिशत,रामपुर -54.42प्रतिशत,पीलीभीत - 60.23 प्रतिशत मतदान हुआ था।

तीन बजे तक हुआ मतदान

आठ सीटों पर शुक्रवार को तीन बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे तक सहारनपुर में 53.31, कैराना में 48.92, मुजफ्फरनगर में 45.18, बिजनौर में 45.70, नगीना में 48.15, मुरादाबाद में 46.28, रामपुर में 42.77 और पीलीभीत में 49.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+