वरुण गांधी को लेकर पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने दिया बड़ा बयान, कहा-' छोड़ देंगे उम्मीदवारी'
Pilibhit News: वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरुण गांधी को लेकर कई चर्चाए सामने आ रही हैं। उनके सपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से सपा से घोषित प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं। अगर सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें पीलीभीत से चुनाव लड़ाना चाहेंगे तो वह बिना किसी से कुछ कहे, अपनी दावेदारी छोड़ देंगे।
वह यह भी कह रहे हैं कि वरुण गांधी ही नहीं बल्कि उनकी बहन प्रियंका गांधी या भाई राहुल गांधी भी सपा मुखिया से इस तरह का अनुरोध करेंगे तो उन्हें पीलीभीत सीट छोड़ने में कोई गुरेज नहीं होगा। सपा ने भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत सीट से उम्मीदवार घोषित किया।

विधानसभाओं में पीलीभीत सदर, पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा व बरेली जिले की बहेड़ी सीट शामिल है। जातीय समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम, कुर्मी व लोध मतदाताओं की संख्या निर्णायक मानी जाती है। बरेली की नवाबगंज विधानसभा से कई बार विधायक रहे भगवतसरन के आने से चुनाव रोचक हो गया है।
गंगवार बरेली के नवाबगंज तहसील क्षेत्र के निवासी भगवतसरन गंगवार पांच बार विधायक चुने गए हैं। सपा सरकार में वह मंत्री भी रहे। पूर्व में बरेली सीट पर सपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के पूर्व मंत्री रहे हेमराज वर्मा ने 4.48 लाख मत प्राप्त किए थे। चुनाव वरुण गांधी जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications