'पापा ने कहा था बेटे चिंता मत..', कुवैत हादसे में मरने वाले अंगद गुप्ता के बेटे ने जो कहा वह रुला देगा
Kuwait Bulding Fire News Gorakhpur Uttar Pradesh: दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 49 लोागों की मौत हो गयी थी। जिसमें 45 लोग भारतीय हैं। इन्ही भारतीयों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जटेपुर उत्तरी के रहने वाले अंगद गुप्ता भी हैं। अंगद अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका शव अभी गोरखपुर नहीं पहुंचा है, घर में मातम है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने उनके बेटे व अन्य परिजनों से बात की।
टीवी पर समाचार देखा
अंगद गुप्ता के बड़े बेटे आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को जब टीवी ने देखा कि कुवैत में आग लगी। समाचार देखने के बाद हम लोगों ने तुरंत पिता जी का नंबर मिलाना शुरु किया।

नंबर मिलाना शुरु किया
Recommended Video
इसके बाद हम सभी ने पापा का नंबर मिलाना शुरु किया। उनका नंबर ऑफ बता रहा था। हमने बहुत कोशिया की लेकिन बात नहीं हो पायी।
हमेशा नंबर ऑन रहता था
आशुतोष ने बताया कि पापा 8 वर्षों से कुवैत रह रहे हैं। उनका फोन हमेशा ऑन रहता था। यह पहली बार था जब उनका फोन ऑफ बता रहा था। उसके बाद एंबेसी से हमने जानकारी मिली।
पापा ने कहा था
आशुतोष ने बताया कि मंगलवार को पापा से बात हुई थी। उन्होंने पढ़ाई के बारे में पूछा। पूछा कैसी चल रही है तुम्हारी पढ़ाई। उन्होंने कहा था बेटे मन लगाकर पढ़ना पैसे के बारे में मुझे बता देना। परेशान मत होना।
सकरार से की अपील
बीएससी कर रहे आशुतोष ने पीएम मोदी और सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि हम यह चाहते हैं कि हमारे पढ़ने और घर खर्च चलाने के लिए हमें नौकरी व आर्थिक सहायता मिले।












Click it and Unblock the Notifications