Sagar Sharma News: लखनऊ में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता है सागर शर्मा, किसके बहकावे में गया दिल्ली?

Uttar Pradesh: देश की संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है लेकिन बुधवार, 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और नारे लगाते रहे। इनमें से एक की पहचान सागर शर्मा के तौर पर हुई है जो लखनऊ का रहने वाला है और अपने परिवार का पेट पालने के लिए रिक्शा चलाता था।

संसद

बुधवार दोपहर संसद में सुरक्षा का उल्लंघन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक, 27 वर्षीय सागर शर्मा एक ई-रिक्शा चालक है और एक बढ़ई शंकरलाल शर्मा का बेटा है।

सागर शर्मा उन दो लोगों में से एक था जो सदन में आगंतुक दीर्घा से संसद के मुख्य कक्ष में दाखिल हुए थे। वह लखनऊ के आलमबाग का रहने वाला है और सुरक्षा एजेंसियां उसके आधार कार्ड से पता लेकर उसके आवास पर पहुंची हैं और उसकी मां लाली और नाबालिग बहन समेत उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही हैं।

सागर के परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि, बेंगलुरु में दो साल बिताने के बाद इस साल अगस्त में लखनऊ लौट आया था। जहां वह एक दोस्त के साथ रहकर काम कर रहा था। वह वहां उसकी नौकरी के विवरण के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और अब पैसे कमाने के लिए लखनऊ में ई-रिक्शा चलाता है। उसने दो दिन पहले मेरी माँ को बताया था कि वह एक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहा है। मैं और कुछ नहीं जानती।

गौरतलब है कि ये घटना ठीक उसी दिन हुई जिस दिन आज से ठीक 22 साल पहले संसद पर आतंकी हमला हुआ था। तब से लगातार कहा जाता रहा है कि अब संसद की सुरक्षा चाक चौबंद है। 22 साल पहले की सुरक्षा व्यवस्था उतनी दुरुस्त नहीं थी।

लोकसभा में हुए इस वाक्ये ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। सदन के अंदर और बाहर अराजकता फैलाने वाले इन चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि चारों उपद्रवी एक-दूसरे को जानते थे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार चारों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे और आज के हंगामें की पूरी योजना बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+