'रद्द हो सदस्यता,राहुल भारत नहीं ब्रिटेन के नागरिक', कर्नाटक के विगनेश ने लखनऊ कोर्ट में क्यों दायर की याचिका
Rahul Gandhi News Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद राहुल गांधी फिर से चर्चा में हैं। इस बार वजह लखनऊ कोर्ट में दायर एक याचिका है। इस याचिका में राहुल को ब्रिटेन का नागरिक बताते हुए उनकी सदस्या समाप्त करने की मांग की गयी है।
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के रहने वाले विगनेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वकील अशोक पांडेय के माध्यम से एक याचिका दायर की है। इस याचिका में बताया गया है कि राहुल भारत के बजाय ब्रिटेन के नागरिक हैं। इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की गई है। याचिका में सूरत की एक अदालत से उन्हें दो साल की हुई सजा का भी जिक्र कर कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत वे सांसद चुने जाने के अयोग्य हैं।

राहुल गांधी पर अक्सर विवाद मंडराते रहते हैं। अभी हाल में गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का मामला कोर्ट में चल ही रहा है। ऐसे में एक नए विवाद का सामने आना उनके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। अगले हफ्ते इस मामले में सुनवाई हो सकती है। राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications