UP News: 'जाम' में चली गई मासूम की जान, चिल्लाते रहे, हॉर्न बजाते रहे लेकिन नहीं मिला रास्ता
UP News: उत्तर प्रदेश की कानपुर देहात से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर देहात में हाईवे पर लगे जाम के चलती है एक मासूम की मौत हो गई। मासूम के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल में इलाज करने के लिए जा रहे थे।
अस्पताल जाते समय यमुना पुल पर भीषण जाम लग गया। मासूम बच्ची के माता-पिता काफी देर तक हॉर्न बजाते रहे और लोगों से गाड़ी निकलने के लिए जगह देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई रास्ता न मिलने पर वे मासूम बच्ची को लेकर आगे नहीं बढ़ सके और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मूसानगर के दुरौली गांव निवासी संदेश की पत्नी अनीता ने एक माह पहले एक मासूम बच्ची को जन्म दिया था। मासूम का नाम उसके माता-पिता ने आध्या रखा था।
रविवार को मासूम बच्ची की हालत अचानक खराब हो गई। ऐसे में संदेश और अनीता उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां बच्ची की जांच करने के बाद हमीरपुर में इलाज करने के लिए रेफर कर दिया गया।
दंपति बच्ची को लेकर हमीरपुर जा रहे थे लेकिन कानपुर सागर हाईवे पर यमुना पुल पर भीषण जाम लगने के चलते उनकी बाइक जाम में फंस गई। मासूम बच्ची को लेकर आनूपुर मोड़ से यमुना नदी पुल पल तक पहुंचने में दंपति को करीब 3 घंटे लग गए।
समय से अस्पताल न पहुंच पाने और उपचार न मिलने के चलते जाम में ही मासूम बच्ची की मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत हो जाने के बाद उसके माता-पिता हाईवे पर ही रोने नहीं लगे। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल मासूम बच्ची की मौत के बाद माता-पिता का करुण क्रंदन देखकर वहां से गुजरने वाले हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए। वहीं मासूम बच्ची की मौत के बाद संदेश का परिवार शोक में डूबा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications