Indian Railway News: गोरखपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05180 गोरखपुर-हिसार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 26 सितम्बर, 2024 बृहस्पतिवार को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05180 गोरखपुर-हिसार विशेष गाड़ी गोरखपुर से 26 सितम्बर, 2024 बृहस्पतिवार को गोरखपुर से 14.20 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 14.56 बजे, बस्ती से 15.22 बजे, मनकापुर से 16.22 बजे, गोंडा से 16.55 बजे, बाराबंकी से 18.37 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 19.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 21.30 बजे, दूसरे दिन टूण्डला से 00.15 बजे, गाजियाबाद से 02.30 बजे, नई दिल्ली से 04.00 बजे तथा भिवानी से 07.15 बजे छूटकर हिसार 08.30 बजे पहुँचेगी। इस गाडी में शयनयान श्रेणी के 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

train

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
23 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज को गाड़ी संख्या-09038 में क्रमश- 10, 11 एवं 12 वर्ष के तीन लड़के लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त तीनों लड़कों को चाइल्ड लाइन कुशीनगर को सुपुर्द किया गया। 22 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, औंड़िहार को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरांत लड़के को चाइल्ड हेल्प डेस्क गाजीपुर को सुपुर्द किया गया। 21 सितम्बर, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15159 में 14 वर्ष का एक लड़का एवं 12 वर्ष की एक लड़की मिले, जो गलती से दूसरे गाड़ी में चढ़ गये थे, को बलिया पोस्ट पर लाया गया। उक्त लड़का एवं लड़की को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। 22 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-05193 से मानसिक रूप विक्षिप्त 26 वर्ष की एक महिला को उतारा गया, उक्त महिला को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर के समक्ष उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+