Gonda Train Accident: भटनी-अयोध्या धाम सहित निरस्त हुई कई ट्रेनें, 35 ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल
Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर गोण्डा स्टेशन से लगभग 19 किमी. दूर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य किमी सं.-638/19 डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। दुर्घटना में फसे सभी यात्रियों को घटनास्थल से बस द्वारा मनकापुर जं0 स्टेशन पर पहुंचाया गया, जहाँ से विषेश ट्रेन से उनके गंतव्य स्थल तक भेजा जा रहा है। रेलयात्रियों के खानपान का समुचित प्रबन्ध किया गया है। इस रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को रू. दस लाख, गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को रू. दो लाख पचास हजार तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को रू. पचास हजार की अनुग्रह राशि(एक्स ग्रेषिया) प्रदान की जायेगी। दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है।

Indian Railway: 11 जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाये जायेेंगे कोच
इस खण्ड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तिन एवं शार्ट टर्मिनेषन/षार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया गया है।
निरस्तीकरण -
1. लखनऊ जं. एवं पाटलिपुत्र जं. से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 12530/12529 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
2. गोरखपुर एवं ऐषबाग से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15069/15070 गोरखपुर-ऐषबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
3. भटनी एवं अयोध्या धाम से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05425/05426 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
4. गोण्डा एवं गोरखपुर से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05031/05032 गोण्डा-गोरखपुर-गोण्डा अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
5. गोरखपुर एवं गोण्डा से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विषेष गाड़ी को निरस्त रहेगी।
6. छपरा एवं मथुरा जं. से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
7. नकहा जंगल एवं नौतनवा से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05377/05378 नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
8. गोण्डा एवं सीतापुर से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05091/05092 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
9. गोण्डा एवं सीतापुर से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05453/05454 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
10. सीतापुर एवं शाहजहाँपुर से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05459/05460 सीतापुर-षाहजहाँपुर-सीतापुर विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
11. गोण्डा से 20 जुलाई, 2024 को चलने वाली 05032 गोण्डा-गोरखपुर विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
1. 18 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी ।
2. 18 जुलाई, 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
3. 18 जुलाई, 2024 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
4. 17 जुलाई, 2024 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
5. 18 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा बैषाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
6. 18 जुलाई, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
7. आनन्द विहार टर्मिनस से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
8. बठिण्डा से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
9. देहरादून से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
10. अमृतसर से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
11. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 20103लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
12. काठगोदाम से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
13. अमृतसर से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15530 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
14. अमृतसर से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
15. साबरमती से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी।
16. यषवन्तपुर से 17 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 22534 यषवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
17. गोमतीनगर से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15090 गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
18. सहरसा से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
19. छपरा कचहरी से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
20. बापूधाम मोतीहारी से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 14009 बापूधाम मोतहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
21. कामाख्या से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
22. दरभंगा से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
23. मुजफ्फरपुर से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
24. बरौनी से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
25. गोरखपुर से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
26. गोरखपुर से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
27. गोरखपुर से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
28. कटिहार से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
29. दरभंगा से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
30. बरौनी से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
31. रक्सौल से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेषन-
1. बरौनी से 18 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
2. लखनऊ जं. से 19 जुलाई, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर से चलायी जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ जं. से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications