Indian Railway: करोड़ों की लागत से पुनर्विकसित हो रहा हाथरस सिटी स्टेशन, बढ़ेगी ये सुविधाएं

Railway Update News: अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंड़ल पर कासगंज-मथुरा रेल खण्ड़ पर स्थित हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को रु. 2.62 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से होकर सवारी एव मेल/एक्सपे्रस सहित कुल 40 गाड़ियां संचालित हो रही है तथा यहाँ से लगभग 3400 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है।

अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर किये जा रहे उन्नयन एवं सुधार कार्यो में स्टेशन भवन, फसाड लाइटिंग को सुदृढ़ करना, सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, प्लेटफार्मो का उच्चीकरण एवं विस्तार,यातायात संचालन क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र का विकास, यात्री प्रतीक्षालयों में वी.आइ.पी. लाॅउन्ज, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के उन्नयन कार्य, आधुनिक प्रसाधन व टाॅयलेट ब्लाॅक का प्रावधान, यात्रियों के सुविधा हेतु कोच गाइडेंस प्रणाली एवं स्टेशन पर अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज सहित सभी निर्माण कार्य पूरा कर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को आकर्षक स्वरूप दिया गया है।

indian railway

Indian Railway: प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव हुआ निरस्त, देखें पूरी डिटेल
उपरोक्त कार्यो के पूर्ण हो जाने पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों एवं उपयोगकत्र्ताओं को जहाँ एक ओर उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा वही दूसरी ओर रेल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें सुखद अनुभूति मिलेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05585/05586 दरभंगा-सरहिन्द-दरभंगा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दरभंगा से 25 जून, 2024 को तथा सरहिन्द से 26 जून, 2024 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+