UP News: कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, परिजनों ने की यह मांग

Gorakhpur News In Hindi Uttar Pradesh: गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की बुधवार को लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के दौरान घायल होने के बाद मौत गई थी। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर के मुक्तिधाम पर हो रहा है। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। प्रभात पाण्डेय के चाचा मनीष पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही परिजनों ने योगी सरकार से कई मांग की है।

प्रभात पाण्डेय के चाचा मनीष पांडेय ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। पुलिस की पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।

dharmendra

लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस वक्त पुलिस से झड़प हुई थी उसी वक्त प्रभात पांडे बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रभात के सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है।

निर्मला पासवान जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने बताया कि मै लखनऊ से गोरखपुर लौट रही हूं। सबसे पहले धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में जाऊंगी। इनकी हत्या की गई है। पुलिस की बर्बरता का यह उदाहरण है। मेरे घर पर भी फोर्स तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+