Indian Railway News: गोंडा ट्रेन हादसे के कारण रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी डिटेल
Gonda Train Accident News: पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेषनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप गोण्डा से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं।
1. गोण्डा - 8957400965
2. लखनऊ - 8957409292
3. सीवान - 9026624251
4. छपरा - 8303979217
5. देवरिया सदर- 8303098950

इस खण्ड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है।
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
- 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
➡15707 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट किया गया
➡15653 गुवाहाटी-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस डायवर्ट
➡12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस डायवर्ट की गई
➡12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन डायवर्ट की गई
➡12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन डायवर्ट की गई
➡12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी डायवर्ट
➡15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट किया गया
➡19038 अवध एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट किया गया
➡22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डायवर्ट की गई
➡13019 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन को डायवर्ट किया गया
➡किसी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9794830973 पर कॉल
करें












Click it and Unblock the Notifications