महिला से पुरुष बनने की अनोखी कहानी, शादीशुदा ने आखिर ऐसा करने का क्यों लिया निर्णय? होश उड़ा देगा पूरा मामला
Uttar Pradesh News: नारी को शक्ति का आधार माना जाता है। पर जब कोई नारी अपना ही अस्तित्व बदलने पर उतारु हो जाए तो फिर यह सोचने वाली बात है। जी हां, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादीशुदा एक महिला ने पति से तलाक के बाद अपना लिंग परिवर्तित करा लिया और पुरुष बन गयी।गाजियाबाद में अपनी पहचान को लेकर ट्रांसजेंडर संबंधित एक मामला सामने आया है।
गाजियाबाद में युवती से ट्रांसजेंडर (पुरुष) बने व्यक्ति का गाजियाबाद प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। जिला एमएमजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। युवती ने सीएमओ कार्यालय में मई 2024 को ट्रांसजेंडर (पुरुष) का प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर अर्जी दी थी।
युवती से ट्रांसजेंडर (पुरुष) बनने का जिले में यह पहला प्रमाण पत्र होगा। इस युवती की उम्र 28 वर्ष है।
युवती शादी शुदा है शादी उपरांत जीवन साथी से अनबन भी रही ।

आपको बता दे कि जिले का यह ऐसा पहला मामला है। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान नई दिल्ली एम्स के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र के आधार पर युवती ने गाजियाबाद सीएमओ कार्यालय में मई 2024 को ट्रांसजेंडर (पुरुष) का प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर अर्जी दी थी। जिसका प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इससे पहले जन्म से ट्रांसजेंडर के प्रमाण पत्र सामान्य रूप से पोर्टल पर आवेदन करने पर बन जाते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि युवती से ट्रांसजेंडर (पुरुष) बने उक्त व्यक्ति का प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications