UP News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बसे किसानों से 15 अप्रैल से जमीन खरीदेगा YEIDA
यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास बसे जो किसान अपनी जमीने खरीदना चाहते हैं उनसे जमीने खरीदी जाएंगी।

Yamuna Expressway Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने में जुटी Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) 15 अप्रैल से जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास बसे किसानों से उनकी जमीनों की खरीददारी शुरू करेगी। यीडा ये जमीने खरीदकर यहां निवेश करने के लिए आ रहे निवेशकों को देगी जो यहां अपने हिसाब से उद्योग लगाएंगे।
दस गावों में शुरू होगी जमीन खरीदने की प्रक्रिया
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि, हम उन किसानों की जमीन खरीदेंगे जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हो रहे विकास में देना चाहते हैं। जमीनों की खरीददारी में पूरी तरह से नियमो का पालन किया जाएगा। ये जमीनें मकसूदपुर, रबूपुरा, बीरामपुर, तीरथली, मुराद गढ़ी, कुरेब और मयाना जैसे 10 गांवों से खरीदी जाएंगी।
बढ़े हुए रेट के अनुसार खरीदी जाएंगी जमीने
YEIDA के सीइओ अरुणवीर सिंह के मुताबिक, 2013 भूमि अधिनियम के माध्यम से या सीधे उन किसानों से जमीन खरीद सकता है जो बेचने के इच्छुक हैं। दूसरा विकल्प आसान बताया जा रहा है। किसानों से सीधे जमीन खरीदकर हम आसानी से जमीन खरीद सकते हैं और इसे आवश्यक उद्देश्यों के लिए तैयार कर सकते हैं। अधिकारियों का दावा है कि इस इलाके में बसे किसान 3100 रुपये पर स्क्वायर मीटर के हिसाब से अपनी जमीनों को बेचने के इंच्छुक हैं।
बीरमपुर गांव के एक किसान कपिल सिंह ने कहा,
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि की दर 2,300 रुपये से बढ़ाकर 3,100 रुपये प्रति वर्ग करने के बाद, किसान विकास के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हैं क्योंकि इस कदम से क्षेत्र में नौकरियां भी पैदा होंगी।
नोएडा में कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही यीडा
दरअसल यीडा सेक्टर 10 में एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी, सेक्टर 21 में एक फिल्म सिटी, सेक्टर 28 में एक मेडिकल डिवाइस पार्क, सेक्टर 29 में एक अपैरल पार्क, सेक्टर 32 में वाणिज्यिक और औद्योगिक विकास के अलावा विकसित करना चाहता है और इसके लिए उसको जमीन की आवश्यकता है। सिंह ने कहा, "इन क्षेत्रों में से हमने पहले भी अधिग्रहित किया था। लेकिन अभी भी इन क्षेत्रों में विकास कार्य को पूरा करने के लिए किसानों से कुछ जमीनें खरीदे जाने बाकी हैं।"
नोएडा इंटरनेशनल के आसपास बनेगा औद्योगिक हब
यीडा के अधिकारियों के मुताबिक, 1,334 एकड़ के क्षेत्र में फैले, नोएडा हवाई अड्डे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एनआईएएल द्वारा यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के तहत विकसित किया जा रहा है, जो ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी है। यहां पर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी, एक एकीकृत कार्गो हब और विमान के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल जैस सुविाधाएं विकसित की जाएंगी। इसे ट्रांजिट हब बनाने की भी योजना है।












Click it and Unblock the Notifications