UP News: बांदा की महिला जज ने पत्र में ऐसा क्या लिखा की यूपी में मच गया हड़कम्प, जानिए पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू में तैनात सिविल जज ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर सबको हैरान कर दिया है। अपने पत्र में महिला जज ने चीफ जस्टिस से इच्छामृत्यु की परमिशन मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई बार उन्हें रात में मिलने को कहा गया जिसकी वजह से उन्हें मानसिक पीड़ा के दौर से गुजरना पड़ा है।

बताया जा रहा है कि बबेरू तहसील में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर सनसनी फैला दी है। महिला जज के इस तरह के कदम उठाए जाने के बाद से ही बांदा में हड़कम्प मचा हुआ है।
साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में लिखा है, 'बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला जज द्वारा उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया। कई बार उन्हें रात में मिलने को कहा गया। इस संबंध में शिकायत के बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो मजबूर होकर पत्र लिखना पड़ा।'

जज ने न्याय न मिलने के कारण इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि बाराबंकी में तैनाती के दौरान बार के महामंत्री रितेश मिश्रा और जूनियर डिवीजन जज अर्पिता साहू की अदालत के बायकाट का मामला तूल पकड़ा था।
इस मामले को लेकर जिला जज ने महिला जज को अपमानित किया था लेकिन उन्होंने अपने पत्र में मानसिक और शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। इस बारे में जिला जज बांदा बब्बू सारंग ने जानकारी मांगने पर बताया कि अर्पित साहू द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पत्र भेजने की जानकारी नहीं है। इस बारे में पता करके बताऊंगा। इतना जरूर पता है कि यहां आने से पहले वह बाराबंकी में तैनात थी।












Click it and Unblock the Notifications