UP News: सीएम योगी ने आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक केसी सुदर्शन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक केसी सुदर्शन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्र सेवा सर्वोपरि की भावना के साथ जीवनपर्यंत समाज कल्याण में रत आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय केएस सुदर्शन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ! राष्ट्र आराधना हेतु प्रेरित करते उनके विचार आज भी असंख्य जन के लिए प्रेरणा-पुंज हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को हुआ था। वह आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक थे। उनकी मृत्यु 31 सितंबर 2012 को हुई थी। केसी सुदर्शन की जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केसी सुदर्शन की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications