UP News: सीएम योगी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में की जनसभा, मतदान के लिए ऐसे की अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'ओडिशा की पावन धरा इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय की साक्षी बनने जा रही है। यहां की जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व उत्साह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि लोक सभा एवं राज्य में हो रहे विधान सभा के चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। केंद्रपाड़ा की जनता का हार्दिक आभार !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण का मतदान संपन्न हो गया है। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में छठे चरण में 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications