UP News: सीएम योगी ने पूर्वी चंपारण में की जनसभा, मतदान के लिए की यह अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूर्वी चंपारण लोक सभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पूर्वी चंपारण लोक सभा क्षेत्र की राष्ट्रवादी जनता का एक ही उद्घोष है- फिर भाजपा, फिर मोदी सरकार ! यहां का जन-उत्साह स्पष्ट कर रहा है कि यहां पुनः कमल ही खिलेगा। पूर्वी चंपारण वासियों का हार्दिक आभार !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण का मतदान संपन्न हो गया है। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में छठे चरण में 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने पूर्वी चंपारण लोक सभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications