UP News: सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई, विश्व शांति और सद्भाव के लिए दिया यह संदेश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रदेश वासियों को पावन 'बुद्ध पूर्णिमा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान बुद्ध ने संपूर्ण सृष्टि को धर्म, करुणा, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। उनका विराट तपस्वी जीवन 'स्व' को जागृत करने और दूसरों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देने की प्रेरणा देता है। महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति और सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है।'

आपको बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा जिसे बुद्ध जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक सिद्धार्थ गौतम के जन्म का उत्सव है। बौद्ध परंपरा और पुरातात्विक खोजने के आधार पर कहा जाता है कि गौतम बुद्ध का जन्म 563 और 483 ईसा पूर्व के बीच नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। उनकी मां रानी माया देवी ने अपने पैतृक घर की यात्रा के दौरान उन्हें जन्म दिया था। जबकि उनके पिता राजा शुद्धोदन थे। माया देवी मंदिर इसके आसपास के उद्यान और 249 ईसा पूर्व का अशोक स्तंभ लुंबिनी में बुद्ध के जन्म स्थल का प्रतीक है।
बुद्ध पूर्णिमा थाईलैंड, तिब्बत, चीन, कोरिया, लाओस, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ ही भारत, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और तिब्बत में बड़े हर्ष और खुशी के साथ बनाई जाती है। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत में कई जगहों पर अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications