UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली शिक्षण संस्थानों की बैठक, शिक्षा नीति पर रखे विचार
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सभी संस्थाओं की वार्षिक समीक्षा और भावी कार्ययोजना को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हर संस्थान की उपयोगिता तभी सिद्ध होती है, जब वह समाज के लिए उपयोगी हो। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शैक्षिक और चिकित्सकीय समेत सभी संस्थाओं ने हमेशा समाज और राष्ट्र के हित में अपनी उपयोगिता प्रमाणित की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस शिक्षा परिषद की संस्थाओं ने सामाजिक सहभागिता को भी अपने ध्येय का हिस्सा बनाया है और भविष्य में इसकी सीमा और विस्तृत करने की आवश्यकता है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अंगीकार करने में बढ़चढ़कर भूमिका निभाई है।
सीए योगी ने आगे कहा कि अब आवश्यकता है कि संस्थाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को शत प्रतिशत अपनाकर अन्य संस्थाओं के लिए रोल मॉडल बनें। सीएम योगी ने एक-एक कर सभी संस्थाओं के प्रमुखों से उनकी सालभर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी ली। भविष्य की कार्ययोजना को लेकर उनके लक्ष्यों पर अपने सुझाव दिए। संस्थाओं की ओर से वार्षिक समीक्षा और भावी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण पावर प्वाइंट (पीपीटी) डिस्प्ले के जरिए किया गया।
सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं में अनुशासित परिसर संस्कृति को सदा प्राथमिकता पर रखा है। परिषद की संस्थाओं ने इस मामले में अच्छा प्रयास किया है। परिसर में अनुशासन की भावना के साथ, सफाई , हरियाली और सबका सबके प्रति सद्भाव रहे, इसका नियमित पर्यवेक्षण करना सभी संस्था अध्यक्षों की जिम्मेदारी है।
यह भी पढें UP News: लू लगने से होने वाली मौत पर मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, सीएम योगी ने जारी किये आदेश












Click it and Unblock the Notifications