UP News: बाइक पर बैठा लिया पूरा परिवार? कटा इतने रुपए का चालान, छूटने लगे पसीने, देखें Video
UP News:आजकल कई लोग कार और बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं। खासकर यंगस्टर्स में स्टंट का चलन काफी ज्यादा है। समय-समय पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।[Note-Video अंत में है।]
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है। हापुड़ जनपद में एक ही बाइक पर छह लोगों को बैठाकर बाइक चला रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

इस मामले में पुलिस द्वारा बाइक पर लिखे नंबर के आधार पर पुलिस ने 9500 का चालान भेज दिया है। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है और विभिन्न प्लेटफार्म पर यूजर कमेंट करते हुए मजे ले रहे हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक युवक एक बाइक पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठक स्टंट कर रहा था। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे दूसरे राहगीर ने वीडियो बना लिया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टंट कर रहे युवक के पीछे से बाइक सवार युवक पहुंचता है और उनका वीडियो बनाने लगता है। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा एक लड़का हंसते हुए देखा भी रहा है। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह वीडियो कब का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर भी मिला।
देखें Video-
ऐसे में बाइक के नंबर के आधार पर बाइक का 9500 का चालान कर दिया गया। चालान करने के बाद बाइक मलिक के घर नोटिस भेज दी गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के लोगों से अपील की गई है कि इस तरह जान जोखिम में डालकर कोई भी शख्स स्टंट ना करें वरना उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications