UP News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत
Bijnor News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से तीन दोस्तों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी के रहने वाले प्रिंस (19) पुत्र महेंद्र सिंह, गौरव (20) पुत्र अमर सिंह और वंश (21) पुत्र नरपाल सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की शाम नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा नेकपुर में एक बरात में गए थे।

बताया गया कि शादी में शामिल होने के बाद लौटते हुए शनिवार की तड़के करीब 3:30 बजे नगीना बुंदकी मार्ग पर ग्राम खुशहालपुर मठेरी की पुलिया के पास उनकी बाइक में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रिंस और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंश ने इलाज के दौरान मेरठ अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइक में टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हम्बीर सिंह ने घायलों को नगीना अस्पताल भिजवाया। जहां प्रिंस और गौरव को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप गाड़ी की पहचान हुई।












Click it and Unblock the Notifications