UP News: बेसिक शिक्षा विभाग के तीन जिला समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस

Uttar Pradseh News: समग्र शिक्षा के अंतर्गत बालिका शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से जुड़े कार्यक्रमों के बावत होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में शामिल न होने वाले तीन जिला समन्वयकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। उनके इस कृत्य को विभागीय आदेशों की अवहेलना माना गया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह ने इस कृत्य को गंभीरता से लिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है।

दरअसल, 08 से 11 जुलाई को होने वाली समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिला समन्वयकों (बालिका शिक्षा) को शामिल होना था। इसमें बिंदुवार चर्चा कर बालिका विद्यालयों की वस्तुस्थिति से अवगत होना ही मुख्य एजेंडा था, लेकिन चार जिला समन्वयक समीक्षा बैठक में शामिल ही नहीं हुए। इनमें से एक पीलीभीत ने अधिकारियों को भारी बारिश का हवाला देते हुए बैठक में शामिल न हो पाने की अपनी असमर्थता जता दी।

cm

लेकिन अन्य तीन जिला समन्वयकों ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा और न ही विभागीय अनुमति ली या किसी दैवीय आपदा जैसी स्थिति का जिक्र करते हुए कोई सूचना ही दी। इनके इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए अब अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+