UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद 'सलीम शेरवानी' ने सपा को कहा बाय-बाय, अखिलेश यादव पर लगाए यह गंभीर आरोप

Saleem Iqbal Shervani News Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कमजोर होते दिख रही है। इसके एक-एक साथी धीरे-धीरे इसका साथ छोड़ रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य, पल्लवी पटेल के बाद सपा के काफी कद्दावर नेता माने जाने वाले सलीम शेरवानी ने भी अब पार्टी को बाय-बाय कह दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

बदायूं लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रहे सलीम शेरवानी के इस्तीफा देने की जो वजह सामने आ रही है वह है राज्यसभा चुनाव। ऐसा माना जा रहा है कि वह राज्यसभा चुनाव में नामित सदस्यों से संतुष्ट नहीं थे।इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने सपा सुप्रीमो पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों की उपेक्षा कर रहे हैं। इसी उपेक्षा से परेशान होकर मैंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।

saleem

उन्होंने कहा कि मुसलमान लगातार उपेक्षित महसूस कर रहा है, राज्यसभा के चुनाव में भी किसी मुसलमान को नहीं भेजा गया। बेशक मेरे नाम पर विचार नहीं होता लेकिन किसी मुसलमान को भी यह सीट मिलनी चाहिए थी। मुसलमान एक सच्चे रहनुमा की तलाश में हैं।

सलीम शेरवानी बदायूं लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रह चुके हैं। वह चार बार सपा के टिकट पर चुनाव जीते, जबकि पहली बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। सलीम शेरवानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+