'मेरी बेटी का पता लगा लीजिए साहब नहीं तो मैं अपनी जान..', 13दिनों से थाने का चक्कर काट रही मां ने लगाई गुहार
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली मां पिछले 13 दिनों से थाने का चक्कर काट रही है। वह अपनी लापता बेटी की तलाश के लिए बार बार मिन्नत कर रही है। लेकिन पुलिस पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। बेटी के लापता होने के बाद परिजन वैसे ही टूट चुके हैं। ऊपर से पुलिस का रवैया और तकलीफ दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला दलसिंगार, जमा मस्जिद, आजमगढ़ कोतवाली की रहने वाली 19 साल की स्वाति गुप्ता पिछले 12 जून से लापता है। वह शाम चार बजे दोस्त के घर जाने को कहकर निकली थी इसके बाद वह रात तक नहीं लौटी तो 10:30 बजे रात में परिजन आजमगढ़ थाने पहुंचे लेकिन गुमशुदा की रिपोर्ट 13 जून को दोपहर में दर्ज हुआ।

पिता राजू गुप्ता ने बताया कि अभी तक बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया है। हम लगातार पता लगाने की कोशिश कर रहे है।
स्वाति की मां का रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिनों से थाने पर आ रहे है। कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। मन कर रहा है अपनी जान दे दूं।
कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications