UP News: LDA के कैम्प का आवंटियों को मिला लाभ, 6 दिन में 317 लोगों का घर का सपना हुआ साकार
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में अब लोगों के पास अपना घर होने का सपना भी पूरा हो रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) के उपाध्यक्ष डा इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर आवंटियों की सहूलियत के लिए लगाया गया था विशेष कैम्प लगाए गए जिसके तहत 317 लोगों का अपना घर होने का सपना पूरा हुआ।

लखनऊ विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण भवन में लगाये गये विशेष शिविर में आवंटियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
शिविर में प्राधिकरण के साथ ही निबंधन विभाग के कर्मियों की उपस्थिति से रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करने एवं पंजीयन की कार्यवाही एक ही जगह सम्पादित की गयी। इसके फलस्वरूप महज 06 दिनों में 317 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री करवायी।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। इनमें काफी संख्या में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो पायी थी। इसके लिए आवंटियों को प्राधिकरण व निबंधन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
वर्मा के मुताबिक, इसे ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिनांक-21.09.2023 से विशेष निबंधन शिविर लगवाया गया था। जहां प्राधिकरण व निबंधन विभाग के परस्पर सहयोग से सम्पत्तियों के निबंधन की कार्यवाही सुनिश्चित करवायी गयी।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के नवीन भवन के कक्ष संख्या-8 में लगे निबंधन कैम्प में अंतिम दिन बुधवार को 86 आंवटियों की रजिस्ट्री करवायी गयी। इसके मिलाकर छह दिवसीय विशेष शिविर में कुल 317 आवंटियों के पक्ष में सम्पत्तियों का निबंधन किया गया।
इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, कानपुर रोड योजना, शारदा नगर योजना, प्रियदर्शिनी योजना, जानकीपुरम विस्तार योजना व सी0जी0 सिटी समेत विभिन्न योजनाओं में स्थित अपार्टमेंट्स के फ्लैट व व्यवसायिक सम्पत्तियों में मकान दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications