UP News: 6 सालों में योगी सरकार में हुई डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की नियुक्ति, जानिए सरकार के दावे

यूपी में सरकार के अधिकारियों का दावा है कि पिछले 6 साल के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा पुलिसर्कियों की भर्तियां की गई हैं।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सरकार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो पिछले 6 सालों में यूपी में डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरियों मिली हैं। इसमें एक ओर जहां सेवाकाल के दौरान मरने वाले पुलिसकर्मियों के आश्रित भी हैं तो दूसरी और खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने यूपी का नाम रौशन किया है।

योगी आदित्यनाथ

2000 से अधिक आश्रितों को मिली नौकरी

साथ ही योगी सरकार ने सेवा अवधि के दौरान मरने वाले पुलिस कर्मियों के 2,000 से अधिक आश्रितों को पुलिस बल में उप-निरीक्षक, कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले छह वर्षों में 1,54,211 कर्मियों की भर्ती की गई है।

2022 में 9 हजार से ज्यादा एसआई की भर्ती

आंकड़ों की माने तो, अकेले 2022 में, 100 दिनों के रिकॉर्ड समय में 9,534 उप-निरीक्षक (एसआई) और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती की गई, उन्होंने कहा और दावा किया कि यह किसी भी पुलिस बल द्वारा किए गए उप-निरीक्षकों के लिए सबसे बड़े प्रत्यक्ष भर्ती अभियानों में से एक था।

6 साल में इन लोगों को मिली नौकरियां

कुल मिलाकर, पिछले छह वर्षों में 13,023 उप-निरीक्षक और इसके समकक्ष पद भरे गए हैं इनमें से 2,110 महिला उम्मीदवारों को दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, 1,33,367 - जिनमें से 19,166 महिलाएं हैं जिनको सिविल पुलिस कांस्टेबल और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी यानी पीएसी और अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती किया गया था।

सेवाकाल में मारे गए पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिली नौकरी

इसके अलावा, सेवा अवधि के दौरान मरने वाले पुलिस कर्मियों के 2,492 आश्रितों को पुलिस बल में उप-निरीक्षक, कांस्टेबल और अन्य पदों पर भर्ती किया गया था। लगभग 1,349 को क्लर्क के रूप में, 667 को कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में, 3,638 को जेल वार्डर के रूप में, 2,065 को फायरमैन के रूप में और 102 को घुड़सवार पुलिस कर्मियों के रूप में भर्ती किया गया था।

22 खेलों से जुड़े 490 एथलीटों को मिली नौकरियां

इसके अलावा कम से कम दो फीसदी सीधी भर्ती खेल कोटा के तहत की जाती थी। 22 खेलों के 490 एथलीटों की भर्ती की गई है इनमें से 312 पुरुष और 178 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न रैंकों के 531 पदों - 318 नागरिक पुलिस उप-निरीक्षक, 174 पीएसी कांस्टेबल, 27 विशेष सुरक्षा बल के कांस्टेबल, दो घुड़सवार पुलिस कर्मी और 10 प्लाटून कमांडर के लिए खेल कोटा के तहत भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+