यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, लखनऊ नगर निगम महिला सीट घोषित
यूपी निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लखनऊ नगर निगम महिला सीट घोषित की गई है।

UP Nikay Chunav Reservation: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का ऐलान हो चुका है। यूपी की 761 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की गुरुवार को घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव के आरक्षण के लिए जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक लखनऊ नगर निगम सीट को महिला आरक्षित किया गया है।
सीटों के आरक्षण की अनंतिम सूची
गुरुवार को दोबारा में यूपी नगर निकाय में सीटों के आरक्षण का ऐलान किया गया है। जिसके बाद चुनावी शोर भी शुरू हो जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की सूची जारी की है।
ओबीसी की 205 सीटें पर कोई बदलाव नहीं
बता दें कि यूपी में नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके तहक नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 सीटों के बाद बाकी की सभी नगर पंचायत सीटें हैं। नगर निगम की सीटो में 6 सीटों में बदलाव हुआ हैं। वहीं ओबीसी की 205 सीटें पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
17 नगर निगमों का हाल
यूपी की कुल 17 नगर निगमों के चेयरमैन के पद के लिए आरक्षण सीटों की बात करें तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला , फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन जनरल के लिए आरक्षित की गई है।
गौरतलब है कि यूपी में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 545 के करीब नगर पंचायत सीटें हैं। 5 दिसंबर 2022 को पिछली बार आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी, लेकिन मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चला गया।












Click it and Unblock the Notifications