UP News: दरवाजा खोलते ही 32 साल बाद बूढ़ी मां के उड़े होश, नहीं रहा खुशी का ठिकाना, हुआ कुछ ऐसा
Mirzapur Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो रोचक है। 32 साल बाद एक बूढ़ी मां को ऐसा क्या मिलता है जो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। पत्नी भी ऐसे खुश है मानो दुनिया की सारी खुशी उसे मिल गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
जब सपने में आईं मां
दरअसल, मिर्जापुर के जमालपुर के रहने वाले अमरनाथ गुप्ता साधू है। तीन दशक पहले वह घर छोड़कर अयोध्या चले आए थे। एक दिन अचानक उनके सपने में उनकी मां आई।

अचानक घर जाने का लिया निर्णय
सपने में मां के आने के बाद साधू अमरनाथ ने घर जाने का फैसला लिया और घर के लिए निकल गए।
मां ने जब खोला दरवाजा
अमरनाथ देर रात घर पहुंचते है। दरवाजा खटखटाते है मां ने बहु से बोला कोई आया है। बहू ने कहा कि कोई नहीं। फिर मां ने जब दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। बेटा सामने खड़ा था। मां की आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे । ये खुशी के आंसू थे। 32 साल बाद मां अपने बेटे को देख रही थी। पत्नी की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
मां से बताई पूरी कहानी
उन्होंने मां से बताया कि अयोध्या ढांचा विध्वंस के समय टोली में कार सेवकों के साथ गया था. लौट रहे थे इस दौरान जौनपुर में ट्रेन में पथराव होने लगा वहां किसी तरह जमालपुर घर पहुंचे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था. जमालपुर के मुखिया शिव मूरत सिंह जमानत कराया मन नहीं लग रहा था घर वालों को बिना बताए अयोध्या निकल गए। कुछ दिन वहां रहने के बाद वृंदावन पहुंचे, बाबा किशोर दास से दीक्षा लेकर उनके जयपुर आश्रम में रह रहे है। महाकुंभ स्नान करने आया था सपने में आपकी याद आई। इसलिए मिलने चला आया हूं दो दिन रहकर आश्रम चला जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications