उत्कल रेल दुर्घटना के घायलों का हालचाल लेने पहुंचे योगी के मंत्री
यहाँ के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायलों का मंत्रियों ने सिलसिलेवार तरीके से हाल-चाल पूछा और उनसे हादसे के दौरान जो मंजर देखा, उसकी भी जानकारी ली।
मेरठ। मुज़फ्फरनगर के खतौली में हुए रेल हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए गन्ना मंत्री सुरेश राणा और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुँचे। यहाँ के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायलों का मंत्रियों ने सिलसिलेवार तरीके से हाल-चाल पूछा और उनसे हादसे के दौरान जो मंजर देखा, उसकी भी जानकारी ली।
मंत्रियों ने घायलों को दी जा रही समस्त मेडिकल सुविधाओं को भी सुनिश्चित किया, साथ ही चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हादसे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन इसकी वजह का पता लगाया जा रहा है और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया।
उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की छुटियाँ भी रद्द कर दी गई हैं और शिफ्ट भी खत्म कर दी हैं। हादसे में घायल हुए आगरा कैंट के यात्री ब्रज शर्मा ने बताया की ट्रेन की स्पीड बहुत थी और अचानक ब्रेक लगी। एक मिनट के अंदर सबकुछ भयानक मंजर में बदल गया। हादसे में ब्रज शर्मा अपनी बेटी खो बैठे और उनकी पत्नी का इलाज मुजफ्फरनगर के हॉस्पिटल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications