विवादित बयान पर नंदी की सफाई, होली पर कर रहा था हंसी ठिठोली, भाजपा ने बयान से किया किनारा

इलाहाबाद। बसपा सुप्रीमो मायावती को शूर्पणखा कहने के मामले में चारों तरफ से घिरने के बाद मंत्री नंदी जहां बैकफुट पर हैं, वहीं भाजपा ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बयान जारी करते हुये कहा कि कैबिनेट मंत्री नंदी ने जो भी कहा है वह उनका व्यक्तिगत बयान है। भाजपा लोकतंत्र में शब्दों की मर्यादा की समर्थक है और सार्वजनिक जीवन में सभी दलों के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।

UP Minister clarification on controversial comment against Maya Mulayam

जनसभा में नंदी ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि इलाहाबाद में चुनावी जनसभा के दौरान मंत्री नंदी ने भाषण के दौरान मायावती से लेकर अखिलेश, मुलायम और केजरीवाल तक पर व्यंग कसा था और उनकी तुलना रामायण कालीन राक्षस परिवार से की थी परन्तु अब उस भाषण के सियासी रंग पकडने के बाद भाजपा ने उनके बयान से किनारा कर लिया है।

UP Minister clarification on controversial comment against Maya Mulayam

सिद्धार्थ ने किया नंदी का सपोर्ट
हालांकि पार्टी के रूखे तेवर से अलग-थलग नजर आ रहे नंदी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह आ गये हैं। मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि चुनाव में इस तरह की बयानबाजी होती रहती है। अगर कोई प्रश्न उठाता है तो नंदी सक्षम है और जवाब भी देंगे।

नंदी ने दी मामले पर सफाई
मामले में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी सफाई देते हुए कहा कि होली पर हंसी ठिठोली तो होती ही है। रविवार को सीएम की जनसभा में उन्होंने जो कहा वह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहा चुटकुला था। उसी चुटकुले का जिक्र उन्होने जनसभा में किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+