Milkipur By Election: सपा प्रत्याशी ने भाजपा एजेंट को दी धमकी, फिर हुआ कुछ ऐसा
Milkipur By Election News Ayodhya Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मतदान बुधवार सुबह से जारी है। इसी बीच सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद द्वारा बीजेपी एजेंट को धमकाने का मामला सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान वह घाटमपुर मतदान केंद्र पर पहुंचे। भाजपा के बूथ एजेंट पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए धमकाया। कहा- फर्जी वोट डलवा रहे हो, मुझे नहीं जानते हो। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन लोगों को वोट नहीं डालने दे रही। पुलिस मतदाताओं में भय पैदा कर रही है।
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय का कहना है कि "भाजपा सरकार जानती है कि वह चुनाव हार चुकी है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए वह लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है, उन्हें धमका रही है और कुछ पोलिंग बूथों से हमारे पोलिंग एजेंटों को भगा रही है, यह सब लोकतंत्र के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications