यूपी में का बा....गाने वाली नेहा सिंह राठौर को UP में मिल गया दूल्हा, लखनऊ में रचाया ब्याह
यूपी में का बा....गाने वाली नेहा सिंह राठौर को UP में मिल गया दूल्हा, लखनऊ में रचाया ब्याह
लखनऊ, 22 जून: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में यूपी में का बा गाकर सोशल मीडिया के तहलका मचाने वाली नेहा सिंह राठौर को अब यूपी में ही उनका जीवनसाथी मिल गया है। बुधवार को लखनऊ में अंबेडरनगर के हिमांशु सिंह से ब्याह रचाया है और इसके बाद नेहा उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं।

दुल्हन बनीं नेहा लगी बहुत सुंदर
हिमांशु सिंह के पिता सूर्यकांत सिंह हैं। दोनों की शादी लखनऊ के नीलांश पार्क में हुई और इस शादी में लिमिटेड लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी में साड़ी पहने नेहा सिंह राठौर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

2021 में ही होने वाली थी शादी लेकिन...
हालांकि बता दें यूपी की बहू बनने का फैसला नेहा सिंह राठौर पहले ही कर चुकी थी और पहले ही उनकी सगाई हिमांशु से हो गई थी और 2021में शादी होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते दूल्हें की मां का देहांत हो गया था और जिसके बाद शादी टालनी पड़ी थी। सगाई के बाद लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार 21 जून को हिमांशु संग नेहा ने सात फेरे लिए और सदा के लिए उनकी दुल्हनियां बन गईं।

विधानसभा चुनाव के समय गाने के जरिए किया था योगी सरकार पर वार
नेहा सिंह राठौर वो ही लोक गायिका हैं जिन्होंने पहले बिहार विधानसभा चुनाव और उसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव के समय का बा गाने से सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किया थे। चुनाव के समय में ही बिहार की नीतीश सरकार और बाद में यूपी की योगी सरकार के काम काज पर तंज कसते हुए करारा प्रहार किया था। विपक्षी पार्टियों के जरिए नेहा सिंह का गाना जमकर शेयर किया गया था।
यूपी में का बा पूछने वाली नेहा बनीं UP की बहू
वहीं अब वो ही नेहा सिंह राठौर जो यूपी पर कटाक्ष करता हुआ गाना बनाकर सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुई बिहार की रहने वाली नेहाअब यूपी की ही बहू बन गई हैं। मालूम हो कि यूपी चुनाव के समय नेहा सिंह राठौर को करारा जवाब देते हुए यूपी की बेटी मैथिली ने यूपी में ईबा गाने से करारा जवाब दिया था। जिसमें मैथिली ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications