करोड़ाें की है चल-अचल संपत्ति, पति-पत्नी दोनों के पास है असलहा, इतने धनवान हैं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी
Pankaj Chaudhary Net Worth: उत्तर प्रदेश की महराजगंज लोकसभा सीट पर कई वर्षों से बीजेपी का कब्जा रहा है। यहां के वर्तमान सांसद पंकज चौधरी देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। यहां की जनता ने उन्हें 6 बार लोकसभा में पहुंचाने का काम किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के विश्वास पात्र माने जाने वाले पंकज चौधरी एक सफल व्यवसायी भी हैं। उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए जानते हैं देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पास कितनी संपत्ति है?
Who is Pankaj Chaudhary: कौन हैं पंकज चौधरी?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 15 नवंबर 1964 को स्वर्गीय भगवान प्रसाद चौधरी के घर जन्मे पंकज चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा यही हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर राजनीति में अपनी रुचि दिखाई। राजनीति की शुरुआत उन्होंने गोरखपुर नगर निगम के चुनाव से की और पार्षद चुने गए। वह पहली बार 1991 में महरागंज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए और फिर 1996 में 11वीं लोकसभा , 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 2004 और 2014 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद फिर महराजगंज की जनता ने उन्हें 2019 में लोकसभा भेजा और उन्हें देश का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनाया गया।

Pankaj Chaudhary wealth: पंकज चौधरी की संपत्ति?
उत्तर प्रदेश की महराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पंकज चौधरी के पास
21.30 करोड़ की अचल सम्पत्ति है। वर्ष 2019 से लेकर अभी तक पंकज चौधरी की चल सम्पत्ति 67 लाख 65 हजार 86 रुपया से बढ़ कर 1 करोड़ 14 लाख 43 हजार 314 रुपया हो गई है। अचल सम्पत्ति भी इस दौरान 20 करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये से 21 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपये हो गई है। पत्नी भाग्यश्री के पास भी अचल संपत्ति 2019 के मुकाबले साढ़े तीन करोड़ बढ़कर 11 करोड़ 74 लाख 82 हजार 600 रुपये हो गई है।
पंकज चौधरी के पास 8.40 लाख रुपये मूल्य के 120 ग्राम सोने के जेवर है। पत्नी के पास 19.95 लाख रुपया मूल्य का 285 ग्राम सोने का गहना व 99 हजार रुपये मूल्य का 11 सौ ग्राम चांदी का गहना है। पति-पत्नी के अलावा संयुक्त परिवार में 21 लाख रुपये का हीरा जड़ित सोने का गहना है। घोषणा पत्र के मुताबिक पंकज चौधरी के पास रायफल,रिवाल्वर व डीबीबीएल बंदूक है। पत्नी के पास भी रायफल व पिस्टल है।












Click it and Unblock the Notifications