फिर सुर्खियों में आई पीली साड़ी वाली मैडम Reena Dwivedi, वीडियो शेयर कर मतदाताओं से यूं की ये खास अपील

Reena Dwivedi: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है और आज पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इस बीच पीली साड़ी वाली पोलिंग ऑफिसर (चुनाव अधिकारी) रीना द्विवेदी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां...यह वहीं पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी है जो साल 2019 के लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर रातों-रात छा गई थीं।

दरअसल, पीली साड़ी वाली मैडम रीना द्विवेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बड़े ही स्टाइल से चलती हुई नजर आ रही है। साथ ही, वीडियो पर लिखा है कि, 'पहले मतदान, फिर जलपान।'वहीं, दूसरे वीडियो में रीना द्विवेदी ने अपने फैंस से पूछा है कि, 'इस बार ड्यूटी कहां...बताओ?'

Reena Dwivedi

वहीं, शेयर किए गए इस वीडियो में रीना द्विवेटी मुस्कुराते हुए एक बिल्डिंग से निकल रही है और इस दौरान उन्हें गुलाब रंग की साड़ी पहनी हुई है। आपको बता दें कि रीना द्विवेदी सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वो काफी पॉपुलर हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इतना ही नहीं, रीना द्विवेदी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लेडी सिंघम लिखा हुआ है।

रीना द्विवेदी ने अपने 'X'@iamReenaD_ हैंडल पर 5 घंटे पहले एक पीली साड़ी में एक फोटो पिन की है और साथ में लिखा है कि, 'स्टाइल वही, अंदाज़ नया, आपको कौन सी अच्छी लगी? वोट अवश्य करें, चुनाव का पर्व देश का गर्व।' इतना ही नहीं, एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें प्रथम चरण के मतदान के लिएम वोट करने की अपील की है।

सुनिए क्या कहा रीना द्विवेदी ने...

रीना द्विवेदी 'पीली साड़ी' महिला अफसर के नाम से हुई थी मशहूर
रीना द्विवेदी साल 2019 में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान 'पीली साड़ी' वाली महिला अफसर के नाम से मीडिया ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हुईं थी। बता दें कि वह फैशन को फॉलो करती है और उन्हें हर समय अपडेट रहना भी पसंद है। यही कारण है रीना समय-समय पर अपना गेटअप बदलती रहती है।

साल 2013 में हो गया था रीना द्विवेदी के पति का निधन
रीना द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली है। रीना को बचपन से फिट रहने का शौक था। इसके साथ ही उनको फोटो शूट करवाना भी पसंद है। बता दें कि साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। उस वक्ता रीना के पति सोनभद्र में तैनात थे। साल 2013 में बीमारी के कारण रीना द्विवेदी के पति संजय द्विवेदी का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें पति की जगह पर नौकरी दी गई।

रीना द्विवेदी ने पीली साड़ी में मचाया था धमाल
रीना का एक 15 साल की बेटा भी है, लेकिन उनकी फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रीना की मोहनलालगंज के नगराम पोलिंग बूथ में ड्यूटी थी जहां पर खिंची गई तस्वीरों से वो चर्चा में आई थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+