UP Lok Sabha Chunav: इन लोकसभा क्षेत्रों में 5वें और 6वें चरण में होगा चुनाव,जानिए कब पड़ेंगे वोट?
UP Lok Sabha Election Voting Dates: चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। यूपी में सात चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। आइए जानते हैं पांचवे और छठवें चरण में यूपी के किन जगहों पर चुनाव होगा-
20 मई : पांचवा चरण
यूपी में पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में 26 अप्रैल से लेकर तीन मई तक नामांकन होगा और 20 मई को वोटिंग होगी।

25 मई: छठवा चरण
यूपी में छठवें चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन और 25 मई को वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications