Home Guard Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, होमगार्ड की भर्ती जल्द

UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार इस भर्ती के लिए नियमावली भी तैयार की गई है, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित हो सकेगी।

राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इस नियमावली के आधार पर 44 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में 22 हजार होमगार्ड नियुक्त किए जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इससे महिलाओं को भी सुरक्षा बलों में प्रतिनिधित्व का बड़ा मौका मिलेगा।

up-home-guard-bharti-2025-44-hazar

शासन को भेजी गई नियमावली

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ महीने पहले ही होमगार्ड भर्ती की घोषणा की थी। इसके बाद होमगार्ड मुख्यालय द्वारा विस्तृत नियमावली तैयार की गई है, जिसे अब शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इस नियमावली के अनुसार, चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण को शामिल किया गया है। दौड़ और अन्य मानकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही आपदा प्रबंधन में इनकी भूमिका को देखते हुए 'आपदा मित्र' के तौर पर ट्रेनिंग देने का भी प्रावधान किया गया है।

स्वतंत्र भर्ती बोर्ड का प्रस्ताव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमगार्ड भर्ती को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए एक स्वतंत्र भर्ती बोर्ड के गठन की सिफारिश भी की गई है। इससे न सिर्फ युवाओं में विश्वास बढ़ेगा, बल्कि समय पर और तेज़ गति से भर्तियां भी पूरी की जा सकेंगी।

वर्तमान में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान रिटायर हो रहे हैं, जिससे सेवा में खाली पद तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह भर्ती बेहद जरूरी मानी जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस में पहले ही 60 हजार पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है और 30 हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

महिलाओं को मिलेगा बड़ा मौका!

सरकार के इस फैसले से खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवा बेहद उत्साहित हैं। होमगार्ड जैसी सेवा उन्हें न सिर्फ सरकारी नौकरी का अनुभव देती है, बल्कि समाज सेवा और सुरक्षा से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती है।

महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान होने से यह कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम माना जा रहा है। अब महिला अभ्यर्थी भी होमगार्ड के रूप में देश और समाज की सेवा कर सकेंगी।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

सूत्रों की मानें तो जैसे ही शासन से नियमावली को हरी झंडी मिलेगी, वैसे ही विस्तृत अधिसूचना (Notification) जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और परीक्षा की तारीख भी घोषित की जाएगी।

इस बीच, हजारों युवा इस भर्ती की तैयारी में जुट चुके हैं। विशेष रूप से दौड़ और फिजिकल टेस्ट की तैयारी को लेकर कोचिंग सेंटर्स में भीड़ बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सरकार कब तक इसकी अंतिम घोषणा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+