UP Expressway New Rules: नोएडा-गाजियाबाद समेत इन मार्गों पर लागू हुए नए नियम, कोहरे के कारण लिया बड़ा फैसला!

UP Expressway New Rules: यूपी के एक्सप्रेस-वे अब मौत का गलियारा नहीं बनेंगे! कोहरे से जुड़े सड़क हादसों को देखते हुए योगी सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। सरकार घने कोहरे के दौरान एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे (NH) पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकने के विकल्प पर विचार कर रही है। यह व्यवस्था उसी तर्ज पर हो सकती है, जैसे कम विजिबिलिटी (visibility) में फ्लाइट्स कैंसिल और ट्रेनें रोकी जाती हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सर्दियों में घने कोहरे के दौरान एक्सप्रेसवे और हाईवे पर लगातार मल्टी-व्हीकल एक्सीडेंट (multi-vehicle accidents) और जानलेवा टक्करों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हें रोकने के लिए परिवहन विभाग को इस प्रस्ताव पर गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Expressway News

सरकार क्या कर रही है तैयारी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने कहा कि, 'हम कानूनी प्रावधानों और व्यावहारिक पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जब कम विजिबिलिटी में फ्लाइट और ट्रेनें रोकी जाती हैं, तो ऐसे में सड़क यातायात रोकने का प्रस्ताव भी तार्किक है। अंतिम फैसला सरकार लेगी।' एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि इस संबंध में 2-3 दिनों में आदेश जारी हो सकता है।

घने कोहरे में ट्रैफिक कैसे रोका जाएगा?

  • वाहनों को पेट्रोल पंप, सुविधा केंद्र, तय पार्किंग लेन या सुरक्षित होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा
  • विजिबिलिटी बेहतर होने पर गाड़ियों को नियंत्रित काफिले (regulated convoys) में आगे बढ़ने दिया जाएगा

किन बातों पर मंथन चल रहा है?
परिवहन, गृह और विधि विभाग मिलकर इन पहलुओं पर काम कर रहे हैं:

  • सुरक्षित होल्डिंग एरिया की पहचान
  • यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं
  • महिला सुरक्षा
  • जिला प्रशासन और पुलिस के साथ तालमेल
  • एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों की निर्बाध आवाजाही

कानून में क्या है प्रावधान?
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा कानून में ट्रैफिक रोकने की पर्याप्त शक्तियां पहले से मौजूद हैं।

  • मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115: सार्वजनिक सुरक्षा के हित में राज्य सरकार किसी भी सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक या सीमित कर सकती है।
  • यूपी मोटर व्हीकल रूल्स का नियम 178: पुलिस और रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी को किसी भी क्षेत्र या सड़क पर वाहन संचालन को सीमित या प्रतिबंधित करने का अधिकार देता है।

किन सड़कों पर लागू हो सकता है फैसला?

उत्तर प्रदेश में कई एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
  • यमुना एक्सप्रेसवे
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं।

हालिया हादसों ने बढ़ाई चिंता
मंगलवार को खराब विजिबिलिटी के कारण हुए अलग-अलग हादसों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां मल्टी-व्हीकल टक्कर में पहले 13 और बाद में कुल 18 लोगों की जान चली गई।

सरकार का कहना है कि अगर यह व्यवस्था लागू होती है तो यह सीमित समय, रीयल-टाइम मौसम अलर्ट और अत्यधिक परिस्थितियों में ही लागू की जाएगी, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+