वकील हत्याकांड: पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठायेगी योगी सरकार

इलाहाबाद। यूपी में हड़कंप मचाने वाले एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव मर्डर केस में लगातार 8 दिन से हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं के आक्रोश का असर दिखने लगा है। योगी सरकार ने अधिवक्ता के परिजनों की सीधे मदद का निर्णय लिया है। योगी कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद पहुंचे और उन्होंने राजेश श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राजेश श्रीवास्तव की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने व बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार द्वारा उठाए जाने का आश्वासन दिया।

दिन दहाड़े मारी थी गोली

दिन दहाड़े मारी थी गोली

गौरतलब है कि 8 दिन पहले एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव की इलाहाबाद में जिला कचहरी के पास उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह घर से प्रैक्टिस करने के लिए कचहरी जा रहे थे। मनमोहन पार्क कटरा के पास हुई इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज घटना के तत्काल बाद पुलिस को मिल गई थी। फुटेज से फोटो भी बाहर आ गई, लेकिन उसके बावजूद पुलिस अभी तक संदिग्धों तक नहीं पहुंच सकी है।

होटल मालिक को किया गिरफ्तार

होटल मालिक को किया गिरफ्तार

वहीं, राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में नामजद होटल मालिक प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन वकीलों के लगातार न्यायिक कार्य ठप कर हड़ताल पर जाने के बाद सरकार इस मामले में अपनी दूर दृष्टि का प्रयोग कर मदद के लिए आगे आ रही है। पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फिर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी और अब सिद्धार्थ नाथ सिंह वकील राजेश श्रीवास्तव के घर संवेदना जताने पहुंचे हैं। हलाकि जिस तरह से अधिवक्ताओं ने इस मामले में अपना रुख साफ कर दिया है, उससे पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ता चला जा रहा है।

एसएसपी हटाये गये थे

एसएसपी हटाये गये थे

बता दें कि इस हत्याकांड के बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी इलाहाबाद को ट्रांसफर कर दिया था। उसके बाद से ही स्थानीय पुलिस महकमे पर काफी दबाव है कि वह जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करें। हालांकि एक हफ्ते बाद भी अभी तक पुलिस कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और हत्या के कारणों को भी स्पष्ट नहीं बता सकी है। वही, पिछले दिनों एक संदिग्ध शूटर की घेराबंदी करने के बावजूद शूटर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था, जिसको लेकर भी काफी सवाल उठने लगे थे।

होटल मालिक के पक्ष में भी आए व्यापारी

होटल मालिक के पक्ष में भी आए व्यापारी

राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में आरोपी होटल मालिक प्रदीप के पक्ष में भी लामबंदी होना शुरू हो गई है। व्यापार मंडल ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है और दबाव में होटल व्यापारी व्यवसाई को गिरफ्तार करने की बात कही है। बता दें कि 21 मई को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगा और होटल व्यवसाई प्रदीप की गिरफ्तारी व इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग करेंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+