UP के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए आई अच्छी खबर, जानिए योगी सरकार के इस बड़े कदम से किसको मिलेगा लाभ

लखनऊ, 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सरकार के एमएसएमई विभाग की ओर से जल्द ही यूपी में "अप्रेन्टिस मेला" का आयोजन किया जाएगा जिससे सूबे के हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। अधिकारियों की माने तो प्रदेश के समस्त जनपदों में 21 अप्रैल को एप्रिन्टिस मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 8 हजार उद्योग एवं एम0एस0एम0ई0 तथा 75 हजार युवाओं के प्रतिभाग की सम्भावना है। अप्रेन्टिस मेला व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा एम0एस0एम0ई0 एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जा रहा है।

अप्रेंटिस मेले को लेकर शुक्रवार को हुई अहम बैठक

अप्रेंटिस मेले को लेकर शुक्रवार को हुई अहम बैठक

अप्रेंटिस मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग अमृत अभिजात ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ आन-लाइन समीक्षा बैठक की गई। बैठक में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के समस्त मण्डलीय संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिशिक्षु), समस्त जनपदों के नोडल राजकीय आई0टी0आई0 के प्रधानाचार्य, समस्त जनपदों के जिला रोजगार सहायता अधिकारी, एम0एस0एम0ई0 एवं निर्यत प्रोत्साहन विभाग के अन्तर्गत समस्त जनपदों उपायुक्त के साथ-साथ श्रम विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए सरकार ने तैयार किया पोर्टल

अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए सरकार ने तैयार किया पोर्टल

अप्रेंटिस मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में विभाग के पी0एम0यू0 राइट वॉक फाऊडेशन की सी0ई0ओ0 समीना बानो ने अब तक किये गये कार्यों से समस्त को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 3500 से अधिक रिक्तियां उद्योग एवं एम0एस0एम0ई0 द्वारा युवाओं के लिए पोर्टल पर प्रदर्शित कर दी गई हैं तथा सम्भावना है कि मेला के दिवस पर इनकी संख्या 15 हजार के लगभग हो जायेगी। इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मेला दिवस पर प्रतिभाग करने वाले उद्योग एवं एम0एस0एम0ई0 व अभ्यर्थियों की सुगमता के लिये एक र्पोटल तैयार किया गया है जिस पर आंकडों को प्रत्येक 2 घंटे के अन्तराल पर अपडेट किया जायेगा।

मेले के लिए हर जनपद को मिलेगा एक लाख रुपए का बजट

मेले के लिए हर जनपद को मिलेगा एक लाख रुपए का बजट

अमृत अभिजात ने मेला के आयोजकों को निर्देशित किया गया कि मेला के दौरान कानून, चिकित्सीय, बिजली व जल-पान आदि की व्यवस्थाओं समुचित तैयारियां किया जाना सुनिश्चित करें। उनके द्वारा विशेष रुप से निर्देशित किया गया कि ऐसे जनपद जहां बड़ी संख्या में उद्योग संचालित हो रहे हैं, की प्रगति बेहतर होनी चाहिये। अप्रेंटिस मेला के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जनपद को 1 लाख रूपये की धनराशि निर्गत की जा रही है तथा प्रत्येक मण्डल पर मेला की प्रगति व निगरानी के लिये नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त तैयारियां 18 अप्रैल तक पूर्ण कर ली जायें एवं उनके द्वारा 18 अप्रैल 2022 को पुनः समीक्षा की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+