Holi Special Train: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस होली पर ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway Holi Special Trains Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 13 मार्च, 2025 को तथा बनारस से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 12 एवं 13 मार्च, 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 12.38 बजे, कल्याण जं. से 12.55 बजे, इगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव जं. से 18.48 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खंडवा से 21.00 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.52 बजे, नरसिंहपुर से 01.55 बजे, मदन महल से 03.25 बजे, कटनी से 04.50 बजे, मैहर से 06.40 बजे, सतना से 07.15 बजे, मानिकपुर से 09.02 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 11.05 बजे छूटकर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 13 एवं 14 मार्च, 2025 को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे, मानिकपुर से 04.22 बजे, सतना से 05.35 बजे, मैहर से 05.57 बजे, कटनी से 07.10 बजे, मदन महल से 09.40 बजे, नरसिंहपुर से 10.55 बजे, पिपरिया से 12.20 बजे, खंडवा से 18.13 बजे, भुसावल से 20.15 बजे, जलगांव जं. से 20.42 बजे, नासिक रोड से 23.40 बजे, तीसरे दिन इगतपुरी से 01.15 बजे, कल्याण जं. से 02.50 बजे तथा ठाणे से 03.13 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 04.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications