Indian Railway: गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस के रेक संरचना में हुआ परिवर्तन, यह है नया अपडेट

Indian Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15081/15082 नकहा जंगल-गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस में चल रहे कन्वेन्शनल कोच को आधुनिक एल.एच.बी. कोच से बदला जायेगा, जिसके फलस्वरूप 15081/15082 गोरखपुर-गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी में 12 कन्वेंशनल कोचों के स्थान पर 22 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे। रेक संरचना में बदलाव के साथ 18 मार्च, 2025 से यह गाड़ी नकहा जंगल के स्थान पर गोरखपुर तक निम्नवत चलायी जायेगी।

15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 18 मार्च, 2025 से गोरखपुर से 12.20 बजे प्रस्थान कर नकहा जंगल से 12.38 बजे, पीपीगंज से 13.07 बजे, कैम्पियरगंज से 13.22 बजे, आनन्दनगर से 13.44 बजे, सिद्धार्थनगर से 14.23 बजे, शोहरतगढ़ से 14.48 बजे, बढ़नी से 15.14 बजे, पचपेड़वा से 1.5.30 बजे, तुलसीपुर से 15.55 बजे, झारखण्डी से 16.19 बजे, बलरामपुर से 16.29 बजे, गोण्डा से 17.55 बजे, करनैलगंज से 18.21 बजे, जरवल रोड से 18.40 बजे, बुढ़वल से 19.00 बजे तथा बाराबंकी से 19.56 बजे छूटकर गोमतीनगर 20.45 बजे पहुँचेगी।

train

Indian Railway: डिब्रूगढ़ - गोरखपुर एक्सप्रेस होली पर ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, जानिए पूरा शेड्यूल
15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 मार्च, 2025 से गोमतीनगर से 06.10 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 06.50 बजे, बुढ़वल से 07.16 बजे, जरवल रोड से 07.35 बजे, करनैलगंज से 07.53 बजे, गोण्डा से 08.30 बजे, बलरामपुर से 09.14 बजे, झारखण्डी से 09.23 बजे, तुलसीपुर से 09.48 बजे, पचपेड़वा से 10.18 बजे, बढ़नी से 10.45 बजे, शोहरतगढ़ से 11.08 बजे, सिद्धार्थनगर से 11.40 बजे, आनन्दनगर से 12.36 बजे, कैम्पियरगंज से 12.57 बजे, पीपीगंज से 13.16 बजे तथा नकहा जंगल से 13.55 बजे छूटकर गोरखपुर 14.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 10 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोचों सहित कुल 22 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+