UP Global Investor Summit: अमित शाह ने भ्रष्टाचार के मामले में योगी सरकार को दी क्लीन चिट, कही ये बातें
अमित शाह ने कहा कि यूपी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा है। योगी सरकार कड़े फैसले लेने से नहीं चूकती है यही कारण है कि आज यूपी में वो 5 चीजें सुधरी हैं जिनकी वजह से निवेश आ रहा है।

UP Global Investor Summit: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी सरकार की तरफ से ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। यूपी में शुक्रवार को पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसी कार्यक्रम में एमएसएमई सेक्टर की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार पर एक भी दाग नहीं है। ये काफी अच्छे से सरकार चला रहे हैं।
देश को आगे ले जाने के लिए यूपी की जरूरत
अमित शाह ने यह बातें ग्लोबल इनवेस्टर समिट में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। शाह ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए यूपी को आगे आने की जरूरत है। जब तक यूपी आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। यूपी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा है। योगी सरकार कड़े फैसले लेने से नहीं चूकती है यही कारण है कि आज यूपी में वो 5 चीजें सुधरी हैं जिनकी वजह से निवेश आ रहा है।
योगी सरकार कड़े फैसले लेने वाली
Recommended Video

अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आदित्यनाथ ने हाल ही में इतने कड़े फैसले लिए हैं। निवेश लाने के लिए पांच चीजें जरूरी होती हैं। कानून व्यवस्था, इन्फ्रास्टक्चर और बेहतर पालिसी। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके लिए योगी ने पिछले 6 सालों में बड़ी मेहनत की है। ये सब एक दिन में नहीं हुआ है। पिछली सरकारों ने जो विरासत में दिया था उससे बाहर निकलना इतना आसान नहीं था। योगी ने कड़ी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।
यूपी में निवेश का माहौल बनाने में कड़ी मेहनत
अमित शाह ने कहा कि यूपी में निवेश लाने के लिए जो पांच चीजें जरूरी होती है उसमें पहला कानून व्यवस्था ठीक हो। दूसरा राज्य का इंफ्रास्टक्चर अच्छा होना चाहिए। तीसरा फाइनेंस की सुविधा होनी चाहिए। जब तक फाइनेंस की सुविधा नहीं होगी तब तक निवेशक नहीं आएगा। चौथा राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए। पांचवा सरकार त्वरित निर्णय लेने वाली होनी चाहिए। ये सारी चीजें यूपी में उपलब्ध हैं।
यूपी में MSME से 40 लाख लोगों को रोजगार
इससे पहले कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 96 लाख MSME यूनिट मौजूद हैं। ये सभी बीजेपी सरकार बनने से पहले बंद पड़ी थीं। लोग यहां से पलायन कर रहे थे। कानून व्यवस्था इतनी चौपट थी की कोई निवेश नहीं करना चाहता था। लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। सरकार ने MSME के माध्यम से 40 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है। सरकार हर व्यक्ति की मदद कर रही है ताकि उसे आत्मनिर्भर बनाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications