UP Chunav 2027: मायावती का बड़ा ऐलान, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव, भतीजे आकाश को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाया

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार, 3 सितंबर को लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती ने साफ किया कि पार्टी अब देश में होने वाले छोटे-बड़े चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। यानी आगामी चुनावों में बसपा किसी दल के साथ गठबंधन करने के बजाय अकेले मैदान में उतरने की रणनीति अपनाएगी।

साथ ही भतीजे आकाश आनंद को लेकर अपना रुख साफ किया। नाराजगी जताते हुए आकाश को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया है। खास बात यह भी रही कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उन्हें नहीं बुलाया।मायावती ने बैठक में अपने भतीजे और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति है, लेकिन उन्हें अभी राजनीतिक तौर पर और परिपक्व होने की जरूरत है। इसी वजह से फिलहाल उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

mayawati

आकाश आनंद को लेकर मायावती ने और क्या कहा?

मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद पार्टी के लिए काम कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अभी और अनुभव हासिल करने की जरूरत है। ऐसे में संगठन में उन्हें तत्काल कोई बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला नहीं किया गया है। मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि बहुजन समाज के हितों की रक्षा और शोषित-वंचित वर्ग को सत्ता में भागीदारी दिलाकर उसे शासक वर्ग बनाना उनका प्रमुख राजनीतिक मिशन है। उन्होंने कहा कि इस मिशन को पूरा करने के लिए सत्ता हासिल करना जरूरी है।

लखनऊ में BSP की अहम बैठक

बसपा सुप्रीमो लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही हैं। इस बैठक में पहली बार आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद भी नजर आए। ईशान बसपा का पटका पहनकर मायावती और अपने पिता आनंद कुमार के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। मायावती के बैठक के लिए बैठने तक ईशान उनके साथ खड़े रहे। ईशान इससे पहले 2024 में मायावती के जन्मदिन के मौके पर भी अपने बड़े भाई आकाश आनंद के साथ बसपा कार्यालय पहुंचे थे।

बैठक में बसपा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश सिंह भी शामिल हुए हैं। वहीं, आकाश आनंद इस बैठक में नजर नहीं आए। उनके बैठक में शामिल नहीं होने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इससे पहले करीब तीन दिन पहले हुई पार्टी की बैठक में भी आकाश आनंद शामिल नहीं हुए थे।

क्या ईशान आनंद को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

बैठक को लेकर पार्टी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी है कि मायावती बसपा की युवा विंग को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इसकी जिम्मेदारी ईशान आनंद को सौंपी जा सकती है। इसके अलावा युकेश सिंह को भी युवा विंग में अहम भूमिका दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला मायावती की ओर से आधिकारिक तौर पर सामने आना बाकी है।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर मंथन

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हो रही है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर मायावती पदाधिकारियों के साथ मंथन कर रही हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार समेत उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।

कांशीराम महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में 9 अक्टूबर को होने वाले कांशीराम महापरिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की जा रही है। पिछले साल इस मौके पर लखनऊ में बसपा की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस बार भी पार्टी लखनऊ में बड़े आयोजन की तैयारी में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+