केजरीवाल और अखिलेश के नक्शे कदम पर चले शिवपाल, कहा- सरकार बनी तो देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली

केजरीवाल और अखिलेश के नक्शे कदम पर चले शिवपाल, कहा- सरकार बनी तो देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली

कानपुर, 19 अक्टूबर: 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले यूपी में जनता के सामने नेता वादों की झड़ी लगा रहे हैं। कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था। तो वहीं, अब इस कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का नाम भी जुड़ गया है। सामाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर कालपी पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा प्रसपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

UP Elections 2022 Shivpal Singh Yadav 300 Units Free Electricity Uttar Pradesh

दरअसल, सामाजिक परिवर्तन यात्रा सोमवार (18 अक्टूबर) को जालौन के कालपी पहुंची। कालपी में मीडिया से बात करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। बीजेपी पर तंज करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। मौजूदा समय में प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से परेशान है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। निजीकरण के नाम पर रेल, टेलीफोन, एयरपोर्ट सब पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं।

इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि यदि इस बार प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। प्रत्येक परिवार के एक नौजवान को सरकार नौकरी दी जाएगी। नौकरी न मिलने वाले युवा को स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद रोजगार स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये तक की सरकारी मदद दी जाएगी। जनसभा के बाद प्रसपा अध्यक्ष सामाजिक परिवर्तन रथ में बैठकर जालौन जनपद की ओर रवाना हो गए। इसके पहले मीडिया से बातचीत करते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए समाजवादी पार्टी व अन्य समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने के लिए बातचीत चल रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का पूरा समर्थन व आशीर्वाद उनके साथ है। इस दौरान बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का आपस में विलय नहीं होगा। लेकिन गठबंधन हो सकता है। सपा से गठबंधन होने के बाद सभी को जानकारी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+